Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन

जांजगीर-चाम्पा. श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में,विमल पटेल सदस्य राज्य राष्ट्रीय सेवा योजना सलाहकार समिति व डॉ सुशील कुमार एक्का, कार्यक्रम समन्वयक रासेयो शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, बीके पटेल,जिला संगठक रासेयो जांजगीर चम्पा, संदीप यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य,जयपाल सिंह टैगोर सरपंच प्रतिनिधि,

 



श्रीमती अर्चना यादव उपसरपंच,विशेश्वर प्रसाद कश्यप प्राचार्य शासकीय विद्यालय तागा,राजेश मरावी प्रधान पाठक शासकीय नवीन प्राथमिक शाला तागा,चित्ररेखा मरावी प्रधानपाठक प्राथमिक शाला तागा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ,
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा रासेयो व्यक्तित्व विकास व व्यक्तित्व निर्माण की कार्यशाला है,वे भी अपने छात्र जीवन मे रासेयो के सदस्य रहे है,जब भी वे कार्यक्रम में जाते है उनको अपने पुराने दिन याद आ जाते है,उन्होंने कहा कि रासेयो का स्वयंसेवक समाज का आदर्श होता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुशील एक्का ने रासेयो की स्थापना व विद्यार्थियो के जीवन मे रासेयो के महत्व विषय पर विचार रखा व स्वयंसेवको के उज्ज्वल भविष्य की कामना की,जिला संगठक बीके पटेल ने स्वयंसेवको से भविष्य में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले शिविरों में सहभागी होने की शुभकामनाएं व एन एस एस प्रमाण पत्रों के लाभ की जानकारी दी,कार्यक्रम को सन्दीप यादव,के डी वैष्णव,ने भी सम्बोधित किया,बेस्ट स्वयंसेवक वंश साहू व आरती सूर्यवंशी बने,सभी स्वयंसेवको को संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया,स्वागत उद्बोधन संचालक जे के जैन व रासेयो प्रतिवेदन प्राचार्य तृप्ति शुक्ला ने प्रस्तुत किया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी पुरुषोत्तम नामदेव व आभार प्रदर्शन ऋषभ विद्योदय शिक्षण समिति के सचिव अंकित जैन ने किया,आज के कार्यक्रम में आई. टी. आई. के प्रो. नवीन आदित्य, नरेश सर व महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक अरविंद मिरी,अशोक पाण्डेय, ओमप्रकाश सोनी, संतोष कुमार धु्रव, संध्या सिंह, कमलेश भगत, उद्राणी केंवट, मधुराव, पायल दास, शारदा शर्मा, गायत्री यादव, दुर्गा टण्डन, सेजल जैन, रश्मि मरकाम, नमित कुमार सेन, कृष्णकांत चंद्राकर, सुनीता पाण्डेय, श्री ललित महंत, श्री दिव्यांश कश्यप, श्री रवि राठौर,मनीष गंधर्व, आकाश दास, नीरज निर्मलकर, बृजनंदन पटेल, द्वाशराम कश्यप एवं छात्र/छात्राऐं उपस्थित रहें। कविता पांडे प्रांशु राठौर डाली केवट रोहणी केवट वंस साहू चंदन सोनी आरती उमेश एवं अन्य स्वयंसेवक ने अपनी सहभागिता दी

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!