Big Arrest : नाबालिग लड़की के सोशल मीडिया इंस्ट्राग्राम में अश्लील फोटो, अश्लील कमेंट करना शख्स को पड़ा भारी, पुलिस ने बलरामपुर जिले से किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की के सोशल मीडिया इंस्ट्राग्राम में अश्लील फोटो, अश्लील कमेंट करने वाले मोबाइल धारक दीपांशु सैनी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की गिरफ्तारी बलरामपुर जिले के सागरपुरी से हुई है. मामले में आरोपी के विरुद्ध IPC की धारा 509 (ख), पॉक्सो एक्ट की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2023 को थाना में रिपोर्ट लिखाई गई कि नाबालिग लड़की के इंस्ट्राग्राम आईडी में 30 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेक आईडी से नाबालिग लड़की के फोटो को अपलोड कर अश्लील कमेंट किया है. रिपोर्ट के बाद पुलिस ने तफ्तीश की, लेकिन आरोपी फरार हो गया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी दीपांशु सैनी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!