Big Breaking : पामगढ़ जनपद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, जनपद अध्यक्ष की कुर्सी गई, मतदान के ये रहे आंकड़े, डिटेल में जानिए… कल 2 जनवरी को जनपद उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगा मतदान

जांजगीर-चाम्पा. जिले के पामगढ़ जनपद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है और जनपद अध्यक्ष राजकुमार पटेल की कुर्सी चली गई है. यहां 17 जनपद सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया, वहीं 3 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के विपक्ष में मतदान किया और 4 जनपद सदस्य अनुपस्थित थे. कल 2 जनवरी को जनपद उपाध्यक्ष मनीष चन्देल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा. अविश्वास प्रस्ताव के मतदान को लेकर पुलिस बल मौजूद था.



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण और स्टेशन में सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर नगर बंद और चक्काजाम किया गया, विधायक ब्यास कश्यप के आव्हान पर आंदोलन किया गया, अफसरों ने ये दिया आश्वासन... विधायक ने कही ये बड़ी बात... डिटेल में पढ़िए...

आपको बता दें, 3 साल पहले बसपा समर्थित राजकुमार पटेल अध्यक्ष बने थे. अभी विस चुनाव के लिए पहले JCCJ का दामन थाम लिया था, फिर सक्ती विस क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे थे. इस दौरान मतदान के 2 दिन पहले राजकुमार पटेल ने डॉ. चरणदास महन्त का समर्थन करते हुए कांग्रेस में प्रवेश कर लिया था. इस तरह पामगढ़ जनपद अध्यक्ष राजकुमार पटेल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की सुगबुगाहट शुरू की गई थी. इस तरह पामगढ़ में कांग्रेस का झटका लगा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa Suspend : ड्यूटी में लापरवाही पर प्रधान आरक्षक निलंबित, ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में मिला, समय पर नहीं कर रहा था रोजनामचा लेखन

error: Content is protected !!