BIG ROAD ACCIDENT : ट्रक और बस के बीच जबरदस्त टक्कर, 12 लोगों की मौत; 30 घायल

गोलाघाट. असम के गोलाघाट जिले के डेरगांव इलाके के पास आज (3 जनवरी) सुबह एक बस और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए।



गोलाघाट के एसपी राजेन सिंह ने जानकारी दी कि यह दुर्घटना गोलाघाट के डेरगांव के पास बलिजान इलाके में सुबह करीब 5 बजे हुई।

#WATCH | Assam: At least 12 people died and 25 others injured after a bus collided with a truck in Golaghat district. The accident took place at around 5 am in Balijan area near Dergaon in Golaghat: Rajen Singh, Golaghat SP pic.twitter.com/1F9JavLkJh

इसे भी पढ़े -  BSNL ने समझा यूजर्स का दर्द! लाया 365 दिन डेली 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

— ANI (@ANI) January 3, 2024

गतल दिशा से आ रही थी ट्रक
जानकारी के मुताबिक,बस में 45 लोग सवार थे। जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने संवाददाताओं को बताया कि इस दुर्घटना में घायल 30 लोगों का इलाज चल रहा है।

बस पिकनकि के लिए गोलाघाट के कमरगांव से तिनसुकिया जिले के तिलिंगा मंदिर जा रही थी तभी सुबह करीब 4:30 बजे सड़क पर ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने जानकारी दी कि ट्रक गलत दिशा में जोरहाट दिशा से आ रहा था। बस सही रास्ते पर थी। दोनों वाहन तेज गति में थी।

इसे भी पढ़े -  फोन में बार-बार गायब हो रहा नेटवर्क? तो इन आसान तरीकों से मिनटों में करें ठीक

error: Content is protected !!