Bike Chief : वकील सहायक की बाइक हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज

सक्ती. सक्ती के बुधवारी बाजार मेला गेट के पास से वकील सहायक की बाइक को अज्ञात चोरों ने चोरी की है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कमल दास महंत ने बताया कि वह वकील सहायक का काम करता है. बुधवारी बाजार मेला गेट के पास बाइक खड़ी करके सब्जी लेने गया था. वापस आकर देखने पर बाइक वहां पर नहीं थी. आसपास खोजबीन की, लेकिन बाइक नहीं मिली. किसी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

फिलहाल, मामले में सक्ती पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!