Bike Thief : बाजार से बाइक की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में FIR दर्ज

सक्ती. डभरा थाना क्षेत्र के कोटमी गांव के बाजार में खड़ी बाइक को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



डभरा पुलिस के मुताबिक, सेत राम साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह कोटमी गांव का बाजार गया था और बाइक क्रमांक CG 11 AF 5291 को खड़ी कर सामान लेने के लिए बाजार गया था. बाजार से सामान लेकर बाइक के पास गया तो बाइक वहां खड़ी नहीं थी. बाइक को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया था.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!