CG News : विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल आज सुकमा, दंतेवाड़ा व जगदलपुर के दौरे पर

जांजगीर-चाम्पा. छग विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल आज बस्तर के सुकमा जायेंगे। सुकमा में वे भाजपा छ.ग. के प्रदेश अध्यक्ष के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके निवास स्थान सुकमा जायंेगे। सुकमा में मृतक परिवार से मिलकर श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे। उसके पश्चात् श्री चंदेल दंतेवाड़ा आकर कार्यकर्ताओं से भेट करेंगे। तद्उपरांत वे जगदलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। उसके पश्चात् वे रायपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

वे 28 जनवरी को राजनांदगांव जायेंगे, राजनांदगांव में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर जिला भाजपा की बैठक लेंगे तथा लोकसभा चुनाव की तैयारी पर कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। 30 जनवरी को जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में गांव चलो अभियान की कार्यशाला के कार्यक्रम में शामिल होंगे। तद्उपरांत वे भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से भेट करेंगे तथा रात्रि में विवाह समारोह में शामिल होने रायगढ़ जायेंगे। वे 31 जनवरी को विवाह समारोह में शामिल होने डभरा जायेंगे।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

error: Content is protected !!