Big News : सरकारी कार्यक्रम में प्रोटोकॉल उल्लंघन का मामला, CM थे मंच पर, कलेक्टर से पामगढ़ विधायक की शिकायत के बाद मामले ने तूल पकड़ा, विधायक ने कही बड़ी बात… विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में प्रोटोकॉल उल्लंघन मामले में सियासत तेज हो गई है. पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश ने प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर कलेक्टर से शिकायत की है और मंच में बैठक व्यवस्था पर आपत्ति जताई है. विधायक शेषराज हरबंश ने कहा है कि सरकारी आयोजन में निर्वाचित जनप्रतिनिधि को प्रशासन को दरकिनार नहीं करना चाहिए. उनका कहना है कि आगे ऐसा होता है तो विरोध किया जाएगा.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

दरअसल, 22 जनवरी को शिवरीनारायण में कार्यक्रम था, जिसमें सीएम विष्णुदेव साय शामिल हुए थे. सरकारी कार्यक्रम में विधायक शेषराज हरबंश का जहां नाम नहीं लिया गया, वहीं बैठक व्यवस्था में विधायक की कुर्सी दूर लगाई गई थी. प्रोटोकॉल के मुताबिक, विधायक की कुर्सी, सीएम के बगल में लगनी थी, लेकिन भाजपा के नेता उन कुर्सियों पर बैठे थे. पामगढ़ विधायक की कुर्सी छठवें नम्बर पर थी. इस पर पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश ने आपत्ति जताई है और कलेक्टर से शिकायत की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa : चक्रवात को लेकर जांजगीर-चाम्पा जिले के स्कूलों में 29 अक्टूबर को छुट्टी घोषित, DEO ने आदेश में ये लिखा...

Related posts:

error: Content is protected !!