CG Politics : PCC चीफ दीपक बैज का बयान, भाजपा के लिए राजनीतिक मुद्दा है राममंदिर’, ‘बेरोजगारी, महंगाई जैसे जनता से जुड़े मुद्दे को लेकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस’, …और क्या कुछ कहा… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. PCC चीफ दीपक बैज आज जांजगीर पहुंचे और कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं की बैठक ली. बैठक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर चर्चा की गई, वहीं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई. इस दौरान जांजगीर-चाम्पा विधायक व्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह और पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश भी मौजूद थी.

 



मीडिया से बातचीत में PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के लिए राममंदिर राजनीतिक मुद्दा है. बेरोजगारी, महंगाई जैसे जनता से जुड़े मुद्दे को लेकर कांग्रेस, लोकसभा चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से भाजपा डर चुकी है, तभी असम में हमला कर रही है, मंदिर जाने से रोक रही है. छ्ग में राहुल गांधी आएंगे, इस मौके पर ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा, कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साहित हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

इंडिया गठबंधन की कुछ पार्टियों के अलग चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि सभी पार्टी साथ होकर चुनाव लड़ेगी और मोदी सरकार के खिलाफ रहेगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!