Champa Arrest : अधिक आवाज में डीजे साउंड बजाने वाले आरोपी के खिलाफ चांपा पुलिस ने की कार्रवाई, डीजे साउंड सिस्टम जब्त

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने अधिक आवाज में डीजे साउंड बजाने वाले आरोपी प्रीतम सोनी को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ कोलाहल अधिनियम की धारा 4, 5, 15 के तहत कार्रवाई की है. साथ ही, पुलिस ने डीजे साउंड सिस्टम को भी जब्त किया है.



चांपा पुलिस के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सोनारपारा की आम गली में डीजे साउंड अधिक आवाज में बजाया जा रहा है. इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और अधिक आवाज में डीजे साउंड बजाने वाले आरोपी प्रीतम सोनी को गिरफ्तार किया है. साथ ही, डीजे साउंड सिस्टम को भी जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग का विवाह रुकवाया, परिवार को दी गई समझाइश, बाल विवाह की सूचना तुरंत दें, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर करें शिकायत

error: Content is protected !!