12वीं के बाद सता रही करियर की टेंशन तो न हों परेशान, इन फील्ड्स में करें पढ़ाई, मिलेगी बेहतरीन जॉब!

12वीं कक्षा के बाद करियर की चिंता सबको सताने लगती है. क्या करें और क्या न करें, क्या लक्ष्य बनाएं, कौन सी राह चुनें, यह फैसला इतना आसान नहीं होता. अफसोस की बात यह है कि ज्यादातर स्टूडेंट्स जल्दबाजी में गलत फैसला कर लेते हैं. वे अक्सर लोकप्रिय करियर चुन लेते हैं. ये करियर बहुत से स्टूडेंट्स की प्रतिभा के अनुकूल नहीं होते. हमेशा यह सलाह दी जाती है कि करियर अपनी रुचि के आधार पर चुनने का प्रयास करें. जो आपके दोस्त कर रहे हैं उसका आंख मूंदकर अनुसरण न करें. इसलिए भी कोई कोर्स न करें क्योंकि परिवार आपको मजबूर कर रहा है. यहां आपको कुछ ऐसी स्ट्रीम के बारे में जानकारी दी जा रही है, जहां करियर बनाकर आप अपने भविष्य को संवार सकते हैं.

 



 

 

 

 

एविएशन

पिछले कुछ दशकों में इस क्षेत्र में भारी वृद्धि देखी गई है. यह सेक्टर आजकल महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है. 12वीं कक्षा पूरी करने के तुरंत बाद आपके शहर या बाहर किसी भी वास्तविक और मान्यता प्राप्त संस्थान में अल्पकालिक या दीर्घकालिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में शामिल होकर अपने उड़ान के सपनों को पूरा कर सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

 

 

फैशन डिजाइनिंग

यदि आप एक साधारण पोशाक को इस तरह से स्टाइल कर सकते हैं कि वह तुरंत लोगों का ध्यान खींच सके, तो फैशन डिजाइनिंग की ओर जाएं. रचनात्मकता और स्टाइल को मिश्रित करन इस क्षेत्र में करियर बनाया जा सकता है.

 

 

 

 

लॉ

एक पेशे के रूप में कानून के जानकार शख्स की मांग हमेशा रहती है. यदि आप कानून की पढ़ाई करने में रुचि रखते हैं तो आप अपने शहर के किसी भी वास्तविक और मान्यता प्राप्त संस्थान में दाखिला ले सकते हैं, जो कानून में पाठ्यक्रम प्रदान करता है. अधिवक्ता बनने के अलावा जुडिशरी के क्षेत्र में भी बेहतर करियर के मौके मिलते हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

 

 

 

मेडिकल

डॉक्टर बनकर आप न केवल खुद का भविष्य संवार सकते हैं बल्कि सेवाभावना से जुड़े पेशे को अपनाकर सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. मेडिकल एक बहुत बड़ा क्षेत्र है, इसमें एमबीबीएस और बीडीएस के अलावा भी कई मेडिकल कोर्स मौजूद हैं. इनमें नर्सिंग, आयुर्वेद, एलोपैथी, होम्योपैथी, यूनानी, पशु चिकित्सा, विज्ञान पाठ्यक्रम (बीएससी), शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, पैरामेडिकल पाठ्यक्रम और अन्य डिप्लोमा पाठ्यक्रम शामिल हैं.

 

 

 

 

मैनेजमेंट

प्रबंधन पाठ्यक्रमों में सबसे अधिक मांग वाला करियर मास्टर ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (एमबीए)है. (एमबीए) के तहत आप वित्त, विपणन और होटल प्रबंधन में अपनी विशेषज्ञता का विकल्प चुन सकते हैं. पढ़ाई के बाद इंटर्नशिप कर आप निजी संस्थानों में बेहतर करियर निर्माण के मौके मिलते हैं.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!