Sakti FIR : तीन व्यक्तियों ने बाराद्वार में महिला से की मारपीट, दो बाइक में की तोड़फोड़, तीनों व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज

सक्ती. बाराद्वार में तीन व्यक्तियों ने पुरानी रंजिश को लेकर महिला चंद्रिका कर्ष से गाली-गलौज कर मारपीट की है और 2 बाइक में तोड़फोड़ की है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन व्यक्ति रामनारायण बरेठ, सुशील बरेठ, दशरथ बरेठ के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 427, 506, 34 के तहत FIR दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बाराद्वार के वार्ड क्रमांक 06 की महिला चंद्रिका कर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह घर में थी, उसी समय रामनारायण बरेठ, सुशील बरेठ, दशरथ बरेठ आकर पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की है और दो बाइक को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिए हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Arrest : केलो विहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार...

मामले में बाराद्वार पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन व्यक्ति रामनारायण बरेठ, सुशील बरेठ, दशरथ बरेठ के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Baheradih Big News : बहेराडीह प्रायमरी स्कूल को नियम विरुद्ध किया गया मिडिल स्कूल में मर्ज, शाला प्रबंधन समिति व पालक ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!