Janjgir Arrest : 1 हजार 80 नग कोडिन सिरप और परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त, नशीली सिरप की कीमत 1 लाख 94 हजार 4 सौ रुपये

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सीटी कोतवाली पुलिस ने नशीली सिरप के साथ 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 1 हजार 80 नग कोडिन सिरप और परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त किया है. जब्त नशीली सिरप की कीमत 1 लाख 94 हजार 4 सौ रुपये है. आरोपी सिकंदर खान और चंद्रशेखर साहू, चाम्पा के रहने वाले हैं.



दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि चाम्पा से जांजगीर की ओर से आ रही कार में नशीली सिरप का परिवहन किया जा रहा है. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और मड़वा प्लांट रोड के पास कार समेत 2 आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : खोखरा गांव में स्थित मां मनकादाई मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सपत्नीक पूजा-अर्चना की, मां से लिया आशीर्वाद

जब कार की तलाशी ली गई तो कार से 1 हजार 80 नग नशीली सिरप बरामद किया गया. मामले में दोनों आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 (B) कायम किया गया है और आरोपी सिकंदर खान, चंद्रशेखर साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaktara Arrest : तहसील कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों से गाली-गलौज कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोलर पैनल को उखाड़कर आरोपी ने किया क्षतिग्रस्त, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

error: Content is protected !!