Janjgir Bike Thief : सुपरवाईजर की बाइक की हुई चोरी, पुलिस ने FIR किया दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना क्षेत्र के खैरा गांव से सुपरवाईजर की बाइक की चोरी हो गई है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत अपराध दर्ज किया है.

 



जल जीवन मिशन के सुपरवाईजर दुर्गेश साहू ने रिपोर्ट लिखाई कि काम खत्म होने के बाद वह अपने गांव पहुंचा था और बाइक को घर के बाहर खड़ी कर दिया था. जब वह कुछ घंटे बाद घर के बाहर आया तो देखा कि बाइक वहां नहीं थी.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

इसके बाद सुपरवाईजर ने आसपास बाइक तलाश की, लेकिन बाइक नहीं मिली. इसके बाद मामले में रिपोर्ट लिखाई गई है. फिलहाल, मामले में अपराध कायम किया गया है और पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!