JanjgirChampa Big News : पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर चाकू से हमला, कर्मचारी घायल, वारदात CCTV में कैद, पुलिस कर रही तफ़्तीश, बदमाशों ने ऐसे की वारदात…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के डीएल फ्यूल्स के कर्मचारी पर चाकू से हमला किया गया है. हमले की वारदात CCTV में कैद हुई है. बाइक से 2 बदमाश पहुंचे थे. हमले के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए हैं. वारदात की सूचना के बाद मौके पर पहुंची है और सीसीटीवी के माध्यम से बदमाशों की पहचान करने जुटी हुई है. हमला से पम्पकर्मी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

दरअसल, देर रात अकलतरा के बलौदा रोड स्थित डीएल फ्यूल्स में बाइक से 2 युवक पहुंचे थे और 50 रुपये का पेट्रोल बाइक में, 50 रुपये का पेट्रोल डिब्बे में लिया. इस दौरान युवक ने पम्पकर्मी से ही रुपये की मांग की. इसके बाद बदमाश ने चाकू से पम्पकर्मी पर हमला कर दिया. हमले से पम्पकर्मी के सीने और पेट में चोट आई है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!