JanjgirChampa Big Update : पिकअप पलटने का मामला, इलाज के दौरान 2 लोगों की मौत, घायल 4-5 लोगों का बिलासपुर के अस्पताल में इलाज जारी, पिकअप में सवार थे 20 लोग, ऐसे हुआ था हादसा और अब पुलिस ये करेगी कार्रवाई… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार में पिकअप पलटने से गम्भीर रूप से घायल 2 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है. अन्य 4-5 घायलों का इलाज बिलासपुर के अस्पताल में चल रहा है. 8 जनवरी को जब हादसा हुआ तो पिकअप वाहन में 20 लोग सवार थे, जिसमें ज्यादा महिलाएं थी. हादसे में 2 लोगों की मौत के बाद अकलतरा टीआई टीएस पट्टावी ने कहा है कि मामले में पिकअप वाहन के ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत जुर्म दर्ज किया जाएगा.

 



इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

दरअसल, 8 जनवरी को साजापाली गांव के लोग, मुंगेली जिले से पिकअप में सवार होकर लौट रहे थे. इस दौरान वे कोटमीसोनार गांव पहुंचे थे कि पिकअप वाहन बीच सड़क पर पलट गया और गाड़ी में सवार 20 लोगों में से 10 लोगों को चोट आई, जिन्हें बिलासपुर रेफर किया गया था.

इस दौरान इलाज के दौरान सम्पत खूंटे और इंद्रभूषण खूंटे की मौत हो गई है, वहीं अन्य 4-5 लोगों का इलाज बिलासपुर के अस्पताल में चल रहा है. पिकअप में सवार सभी लोग, अकलतरा क्षेत्र के साजापाली गांव के रहने वाले हैं.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!