JanjgirChampa Murder Arrest : दो लड़के की हत्या का खुलासा, 3 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, नहर में दोनों की लाश मिली थी, ये थी हत्या की वजह और ऐसे हुआ खुलासा…

जांजगीर-चाम्पा. पुलिस ने डबल मर्डर के मामले में बड़ा खुलासा किया है और 3 नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दरअसल, शिवरीनारायण क्षेत्र के सलखन गांव से 2 लड़के दीपक टण्डन और राजेश यादव 7 जनवरी को लापता हो गए थे. फिर 12 जनवरी को दोनों की लाश, सलखन गांव और बरभाठा गांव की नहर में अलग-अलग जगह मिली थी. शॉर्ट पीएम में सिर पर चोट लगने के खुलासे के बाद पुलिस ने जांच की तो 3 नाबालिग समेत 5 आरोपियों द्वारा करने की बात सामने आई.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Transfer : 3 TI और 1 SI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश... Photo

हत्या की वजह एक ही लड़की से दोनों तरफ से प्रेम करने और लड़की से मिलवाने के बहाने बुलवाकर हत्या करने का खुलासा पुलिस ने किया है. पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी और साइबर टीम की मदद से हत्या की गुत्थी सुलझाई गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...
error: Content is protected !!