JanjgirChampa Murder : धारदार हथियार से शख्स की हत्या, आरोपी हिरासत में, आदतन बदमाश है आरोपी, पहले भी कई मामले में जा चुका है जेल

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के कोसा गांव में धारदार हथियार से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आपसी विवाद में हत्या की वारदात हुई है. आरोपी अशोक धीवर, आदतन बदमाश है, जो पहले में अलग-अलग मामले में जेल जा चुका है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अशोक धीवर को हिरासत में ले लिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, कोसा गांव में अशोक धीवर ने आपसी विवाद में गणेश बर्मन की धरदार हथियार से हत्या की है. वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

पुलिस द्वारा परिजन का बयान लिया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी अशोक धीवर को हिरासत में ले लिया है, जो पहले भी कई मामले में जेल जा चुका है. यह पता चला कि कुछ दिन पहले वह आर्म्स एक्ट में जेल गया था और जेल से छूटने के बाद हत्या की संगीन वारदात को अंजाम दे दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

 

error: Content is protected !!