JanjgirChampa New Collector : जांजगीर-चाम्पा के नए कलेक्टर आकाश छिकारा के बारे में जानिए… इससे पहले इस जिले में थे कलेक्टर… विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जिले के नए कलेक्टर आकाश छिकारा को बनाया गया है. इससे पहले वे गरियाबन्द जिले के कलेक्टर थे. वे 2017 बैच के IAS हैं और छ्ग में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं. वे रायपुर जिला पंचायत के सीईओ भी रह चुके हैं. जिले में युवा IAS की पोस्टिंग हुई है. ऐसे में विकास को लेकर जिले के लोगों की उनसे अपेक्षाएं भी बहुत अधिक है, क्योंकि यह जिला कृषि प्रधान है.



आपको बता दें, आकाश छिकारा को यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में 73वीं रैंक मिली थी, जिसके परिणाम जून 2017 में IAS घोषित किए गए थे, फिर उन्हें छ्ग कैडर मिला था. आकाश छिकारा का परिवार दिल्ली के नजफगढ़ में रहता है, लेकिन उन्हें अपने गांव से गहरा लगाव है और जब वे गांव पहुंचे थे तो लोगों ने ढोल-ताशे के साथ जोरदार स्वागत किया था.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिलाबदर, एक वर्ष तक सक्ती समेत इन जिलों से रहेगा बाहर... डिटेल में पढ़िए...

वे मूलतः हरियाणा के झज्जर जिले की बहादुरगढ़ तहसील के कानौंदा गांव के रहने वाले हैं. खास बात यह है कि जब उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की तो 70 फीसदी पढ़ाई पहले ही पूरी कर ली थी. उनकी स्कूलिंग दिल्ली के नजफगढ़ से और कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली के एनएसआईटी (Netaji Subhash Institute of Technology) से हुई है. आकाश छिकारा, अपने स्कूल के समय से ही टॉपर रहे हैं, कॉलेज में भी उन्होंने टॉप किया था. उन्होंने गेट का एग्जाम 99.99 परसेंटाइल से क्रैक किया था.

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : खाद्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

error: Content is protected !!