Karate Competition : जिले के 8 कराते खिलाड़ियों का चयन इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन के लिए चयन, 12 देशों के कराते खिलाड़ी होंगे शामिल, … इस शहर में होगा आयोजन…

जांजगीर-चांपा. जिले के 8 कराते खिलाड़ियों का चयन इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन खेलने के लिए हुआ है. इसे लेकर खिलाड़ी, कोच और खिलाड़ियों के परिजन सहित शहरवासियों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. विशाखापट्टनम होने वाली इस अंतराष्ट्रीय कराते स्पर्धा में 12 देशों के खिलाड़ी शामिल होंगे.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

खिलाड़ियों का कहना है कि उन्होंने नेशनल खेला है और जीत के बाद उन्हें इंटरनेशनल के लिए चयनित किया है. इसे लेकर खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं और जीतकर मेडल लाने, जांजगीर-चांपा जिला और छग का मान बढ़ाने की बात खिलाड़ियों ने कही है.

इसे भी पढ़े -  CG News : 20 निष्कासितों की कांग्रेस में घर वापसी, देखिए सूची...

इधर, कोच ने बताया कि 7 वीं इंटरनेशनल कराते चैंपियनशिप का आयोजन आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में 4 फरवरी से किया जाना है. इसमें जिले के 8 कराते खिलाड़ियों का चयन हुआ है. यहां 12 देशों के खिलाड़ियों से जांजगीर-चांपा के खिलाड़ियों का भिड़ंत होगी, इसलिए जिले के खिलाड़ियों को पूरी ट्रेनिंग दी गई है और निश्चित ही कराते खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा पदक जीतकर छग और जिले का नाम रोशन करेंगे.

error: Content is protected !!