Murder Arrest : डंडा और टांगी से हमला कर हत्या करने वाले पति-पत्नी और बेटा सहित 4 आरोपी को बम्हनीडीह पुलिस ने किया गिरफ्ताr, इस वजह से की थी हत्या, विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने खपरीडीह गांव से डंडा और टांगी से हमला कर हत्या करने वाले पति-पत्नी और बेटा सहित 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है और चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा और टांगी को जब्त किया है.

 



बम्हनीडीह पुलिस के मुताबिक, रिंकू सिदार ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पिता खोलबहरा सिदार को आरोपियों के द्वारा जमीन विवाद को लेकर डंडा और टांगी से हमला किया गया है. हमले से खोलबहरा सिदार को काफी चोट आई थी और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था. पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

पुलिस ने डंडा और टांगी से हमला लर हत्या करने वाले आरोपी सुनील सिदार, फुलसाय सिदार, संतोष उर्फ अशोक सिदार और महिला आरोपी माधुरी सिदार को गिरफ्तार किया है और चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 34 के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है. चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा और टांगी को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!