अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, इस तरह हुई थी वारदात..

कवर्धा: कवर्धा में अधेड़ शख्स के अंधे कत्ल के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दे कि सुबह खून से लथपथ बुजुर्ग शख्स की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। घटना में आरोपियों ने धारदार हथियार से बुजुर्ग शख्स का गला रेतकर हत्या कर दी थी। घटना की जानकारी के बाद हरकत में आई पुलिस ने इस वारदात में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



 

 

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला कवर्धा के सिटी कोतवाली थाना इलाके के लालपुर नर्सरी के पास की है, जहां सुबह अधेड़ की खून से सनी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी थी। बताया जा रहा है कि मृतक साधराम गौशाला में चरवाहे का काम करता था, जिसकी शनिवार की रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर फरार हो गये थे। इस हत्याकांड की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस हरकत में आई। हत्यारों का सुराग जुटाने के लिए पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची।

इसे भी पढ़े -  Sakti Police Transfer : 1 एसआई, 2 एएसआई सहित 10 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश... देखिए सूची

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर मिले सुराग और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस के हाथ आरोपियों से जुड़े अहम सुराग हाथ लगे। जिसके बाद पुलिस ने इस वारदात के तुरंत बाद ही हत्या की वारदात में शामिल सुफीयान कुरैशी, मेराज खान, इदरीस खान, अयास खान और महताब खान को गिरफ्तार किया है। । आरोपियों ने किस वजह से बुजुर्ग शख्स की हत्या की इस बात का खुलासा अभी नही हो सका है। पुलिस अधिकारियों पांचों आरोपियों से इस हत्याकांड की वजह जानने का प्रयास कर रहे है। जल्द ही पुलिस इस हत्याकांड का खुलासा कर सकती है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Accident Death : सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, मोड़ पर बस के पिछले हिस्से से टकराया था बाइक सवार युवक, CCTV में कैद हुई थी घटना, बस ड्राइवर के खिलाफ हुई FIR...

error: Content is protected !!