बकरी चोरी कर भाग रहे युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा, फिर किया ऐसा हाल…. बांधकर गांव में घुमाया

बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की गांववालों ने बेदम पिटाई कर दी। मामला जशपुर के पिराई गांव का है। आरोप है कि दो युवक बकरी चोरी कर भाग रहे थे, इसी दौरान गांववालों ने उन्हें देख लिया और फिर दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पहले तो दोनों की बेदम पिटाई की गयी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

 



 

 

 

पिराई गांव में वीरेंद्र भगत और रितेश यादव नाम के युवकों पर 2 बकरियां चुराने का आरोप है। मौके से दोनों भागने की फिराक में थे तभी लोगों ने उन्हें दबोच लिया। इस दौरान गांव के लोगों ने दोनों को बकरियों के साथ बांध दिया और पिटाई की। जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने दोनों युवकों को बकरियों के साथ रस्सी से बांधा और जमकर मारपीट की।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

 

 

यही नहीं सड़क किनारे मैदान में कपड़े उतार कर खड़े कर दिए। दोनों युवकों को कुछ दूर तक घुमाया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों युवक जुड़वाइन गांव के रहने वाले हैं। मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि क्षेत्र से कुछ और भी बकरियां चोरी हुई थी, जिसे लेकर ग्रामीणों के कान खड़े थे, इसी दौरान लोगों की नजर युवकों पर पड़ी, जो बकरी चोरी कर भाग रहे थे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!