Sakti News : सड़क दुर्घटना में पिता की हुई थी मौत, बालक बना बाल आरक्षक, सक्ती SSP एमआर आहिरे ने सौंपा नियुक्ति पत्र

सक्ती. SSP एमआर आहिरे ने बालक प्रिंस नेताम को बाल आरक्षक के पद पर नियुक्ति पत्र दिया है. उसके पिता रोहित नेताम की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी.

 



दरअसल, बम्हनीडीह थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक रोहित नेताम की 16 जुलाई 2023 को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. इस पर उसके बेटे प्रिंस नेताम द्वारा जांजगीर में आवेदन प्रस्ततु किया गया था.

इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

वहां पद खाली नहीं होने पर बिलासपुर पुलिस महानिरीक्षक रेंज द्वारा सक्ती पुलिस अधीक्षक को अग्रिम कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया था. इस पर आज SSP एमआर आहिरे ने सक्ती SP ऑफिस में बालक प्रिंस नेताम को बाल आरक्षक के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!