Sheorinarayan News : अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शिवरीनारायण में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री होंगे शामिल, कलेक्टर-एसपी ने 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा, ये कार्यक्रम होंगे प्रमुख आकर्षण के केंद्र, पढ़िए…

जांजगीर चांपा. अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर में होने वाले श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शिवरीनारायण में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। शिवरीनारायण में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने जायजा लिया। इस दौरान श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में हर-हर शंभू फेम अभिलिप्सा पांडा एवं सारेगामा फेम शरद शर्मा शिरकत करेंगी।

 



कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, रुट व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, कानून व्यवस्था सभा स्थल हेतु बेरीकेंटिंग, मंच निर्माण, हेलीपेड निर्माण, पार्किंग स्थल मे आवश्यक व्यवस्था हेतु बांस बल्ली उपलब्ध कराने की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर टेंट, मुख्य मंच, बेरीकेटिंग, व्ही.आई.पी. बैठक व्यवस्था, पत्रकार बैठक व्यवस्था, प्रवेश द्वार, ग्रीनरूम, साज-सज्जा, विभिन्न सेक्टर व्यवस्था, सांस्कृतिक मंच निर्माण, लाईट, एल.ई.डी. स्कीन, टी.वी. सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एसपी वैद्य जिला पंचायत सीईओ आर. के. खुटे, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय, अपर कलेक्टर गुड्डु लाल जगत, एसडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित कार्यक्रम से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

रामोत्सव की तैयारियों को लेकर मंदिरों में चला स्वच्छता अभियान –

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव के आयोजन की तैयारी को लेकर आज जिले सहित जनपद पंचायत, नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत में मंदिरों में साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में आमनागरिकों सहित एनजीओ, समाजसेवी संस्थान, अधिकारी, कर्मचारी, एनएसएस, स्काउट गाइड, के स्वयं सेवक के सहयोग से साफ-सफाई का कार्य किया गया। इसके अलावा 22 जनवरी को जिले सहित जनपद पंचायत, नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत में मंदिरों में रामायण मानस गान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

Related posts:

error: Content is protected !!