पहला भारतीय एक्टर जिसका AI अवतार आएगा फिल्म में नजर, 72 साल के एक्टर को दिखाएंगे जवान. जानिए…

नई दिल्ली: मलयालम सुपरस्टार ममूटी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को एक नए लेवल पर ले जा रहे हैं. उनकी आने वाली फिल्म में उनके एआई-जनरेटेड अवतार का इस्तेमाल किया जाएगा.

 



 

 

 

खबरों के मुताबिक 72 साल के ममूटी को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से 30 साल के आदमी में बदल दिया जाएगा. इसका मतलब यह भी है कि एक्टर को जगह पर मौजूद रहने की जरूरत नहीं है.

इसे भी पढ़े -  सावधान! स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच के बिना भी Wi-Fi से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा

 

 

 

इस बारे में जानकारी डायरेक्टर बी उन्नीकृष्णन ने नियो फिल्म स्कूल के एक दीक्षांत समारोह के दौरान शेयर की थी.
एक कार्यक्रम में फिल्म स्कूल के छात्रों से बात करते हुए उन्नीकृष्णन ने कहा कि ममूटी ने प्रोजेक्ट के लिए अपने एआई-जनरेटेड वर्जन के इस्तेमाल के लिए अपनी मंजूरी दे दी है. उन्नीकृष्णन ने कहा, “ममूटी की मंजूरी एक आने वाली फिल्म के टेक्नीशियन्स ने ली थी जिसमें उन्होंने अपने कैरेक्टर के लिए एआई का इस्तेमाल करने की सोची थी. एक्टर ने भविष्य में फिल्मों में टेक्नोलॉजी की प्रमुख भूमिका को पहचानते हुए अपनी सहमति दी.”

इसे भी पढ़े -  सावधान! स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच के बिना भी Wi-Fi से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा
error: Content is protected !!