Samsung के इस 5G फोन के लिए यूजर्स की भारी भीड़, 70 हजार से सीधे 30 हजार रुपये हुई कीमत..

फ्लिपकार्ट की विंटर फेस्ट सेल में स्मार्टफोन्स पर ताबड़तोड़ ऑफर दिए जा रहे हैं। खास बात है कि सैमसंग का पॉप्युलर फोन Samsung Galaxy S21 FE 5G भी इस सेल में जबर्दस्त डिस्काउंट से साथ मिल रहा है। ऐसे में अगर आप पिछली सेल्स में इस फोन को सस्ती कीमत में खरीदने से चूक गए हैं, तो आपके पास 31 दिसंबर तक एक और मौका है। 8जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन का MRP 69,999 रुपये है। सेल में आप इसे 52 पर्सेंट डिस्काउंट के बाद 32,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन खरीदने के लिए अगर IDFC बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करेंगे, तो आपको 1 हजार रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा।

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

 

 

 

 

साथ ही कंपनी सेल में हर क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर 2 हजार रुपये का अडिशनल डिस्काउंट भी दे रही है। इन ऑफर के साथ यह फोन 29,999 रुपये में आपका हो सकता है। सैमसंग के इस फोन को आप 25,350 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड, एरिया पिनकोड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

 

 

 

सैमसंग गैलेक्सी S21 FE 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
सैमसंग के इस फोन में 8जीबी रैम और 256जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इस पावरफुल फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 888 5G प्रोसेसर दे रही है। फोन में आपको 2340×1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.4 इंच का फुल एचडी+ डाइनैमिक AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

 

 

 

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इनमें 12 मेगापिक्सल के दो कैमरों के साथ एक 8 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है। फोन की बैटरी 4500mAh की है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड के लेटेस्ट वर्जन पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-C, यूएसबी 3.2 जेन 1, जीपीएस, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac/a और एनएफसी जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!