Viksit Bharat : विकसित भारत संकल्प यात्रा के सक्ती जिले के केंद्रीय नोडल अधिकारी अमित कटारिया पहुंचे दौरे पर, आयोजित शिविर का किया निरीक्षण

सक्ती. जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी है. केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देता हुआ डिजीटल रथ गांव-गांव में पहुंच रहा है. शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओ का क्रियान्वयन करने वाले विभिन्न विभाग शिविर में स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की न केवल जानकारी दे रहे हैं, बल्कि पात्र हितग्राहियों को चिन्हांकित कर मौके पर ही उन्हें योजनाओं का लाभ देने प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं. इसी कड़ी में भारत सरकार द्वारा जिले के लिए नियुक्त केंद्रीय नोडल अधिकारी आईएएस अमित कटारिया आज सक्ती जिले के दौरे पर पहुंचे.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Good News : छत्तीसगढ़ी में श्रीमदभागवत गीता का हुआ प्रकाशन, चाम्पा के व्यवसायी ने किया कमाल, 25 बरस की तपस्या का फल मिला, लोगों ने कहा, 'छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात'

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनपद पंचायत सक्ती के गढ़गोढ़ी में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा तथा शिविर का निरीक्षण कर हितग्राहियों से चर्चा की. उन्होंने इस मौके पर कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य जन-जन तक शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करना है. अत: अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए तभी विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य सफल होगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी, आरोपी गिरफ्तार, 5 आरोपी की पहले हुई थी गिरफ्तारी...

इस दौरान कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे सहित सभी विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे.

error: Content is protected !!