Road Problem : बद से बदतर हो या सिवनी सुखरीकला मार्ग, ग्रामीणों की समस्या से प्रशासन को कोई सरोकार नहीं, इसी जर्जर मार्ग से लोग पहुंचते हैं बहेराडीह के किसान स्कूल, लोग होते हैं परेशान

जांजगीर-चाम्पा. सिवनी-सुखरीकला सड़क मार्ग की हालत इस समय बद से बदतर हो गई है. इस मार्ग की मरम्मत लम्बे समय से नहीं होने के कारण सड़क मार्ग पर लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो हो गया है. ग्रामीणों की इस समस्या से प्रशासन को कोई सरोकार नहीं है.

 



सिवनी के ग्रामीण रामाधार देवांगन, उमेंद राठौर ने बताया कि सिवनी-सुखरीकला मार्ग से सिवनी समेत बालपुर, बहेराडीह, जाटा, सुखरीकला, सुखरीखुर्द, नवापारा, अमलडीहा, सिधरामपुर, दारंग, बघोदा, देवरी, अमरुवा, कड़ारी समेत दर्जनभर गावों के ग्रामीणों का आवागमन प्रतिदिन होता है. इस मार्ग के मध्य जमड़ी नाला पुल स्थित है, जो सड़क मार्ग से काफ़ी नीचे है बरसात के समय यह पुल पानी में डूब जाता है, जिससे लोगों का आवागमन बरसात के समय बाधित होता है. बच्चे कई दिनों से स्कूल नहीं पहुँच पाते हैं. क्षेत्र के ग्रामीणों की इस तरह की समस्याओ को समाधान कर पाने में अब तक क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी नाकाम है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

बहेराडीह के ग्रामीण मुरीत राम यादव, राजाराम यादव व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव के समय आते ही राजनीति से जुड़े नेता लोग हरेक साल सिवनी सुखरीकला सड़क मार्ग का चौड़ीकरण और जमड़ी नाला पुल को ऊपर उठाने के लिए शासन से निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने और टेंडर होने का हवाला देते नहीं थकते. बहरहाल इस मार्ग पर गर्मी के दिनों में लोग धूल से परेशान होते हैं तो वहीं बरसात के समय में कीचड़ और बाढ़ से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. क्षेत्र के ग्रामीणों में इस गंभीर परेशानी को लेकर शासन और प्रशासन के प्रति क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश ब्याप्त है.

इसे भी पढ़े -  Korba Police Transfer : टीआई समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

वैसे ग्रामीणों ने सक्ती विधानसभा क्षेत्र के विधायक समेत सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री, कलेक्टर को उक्त सड़क मार्ग का चौड़ीकरण करने तथा जमड़ी नाला सड़क पुल को ऊपर उठाने की मांग को लेकर कई बार लिखित रूप में आवेदन दे चुके हैं. फिर भी क्षेत्र के ग्रामीणों की बड़ी समस्या पर अभी तक किसी तरह की कोई ठोस पहल नहीं हुई है.

बहेराडीह के वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल पहुंचने वाले लोग सड़क से होते हैं परेशान
सिवनी-सुखरीकला की सड़क से ही लोग बहेराडीह के वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल पहुंचते हैं. किसान स्कूल पहुंचने वाले लोग भी परेशान होते हैं. आते-जाते लोग गिर भी रहे हैं. सड़क की बदहाली से लोग परेशान होते हैं. बहेराडीह के किसान स्कूल की पहचान आज देश-दुनिया मे बन गई है. फिर भी इस मार्ग की बदहाली दूर नहीं हो रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!