JanjgirChampa Road Problem : बदहाल सड़क पर जगह-जगह फंस रहे फैक्ट्री के भारी वाहन, सड़क पर चलना लोगों के लिए दूभर हुआ, ग्रामीणों की शिकायत पर नहीं होती कार्रवाई, प्रशासन को कुम्भकरणीय निद्रा से जगाने ग्रामीण बजाएंगे नगाड़ा

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा शहर से लगे सिवनी-सुखरीकला की बदहाल सड़क मार्ग पर बहेराडीह गांव में स्थापित फैक्ट्री के भारी वाहन जगह-जगह फंस रहे हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है. पक्की सड़क इस समय कच्ची सड़क और बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है, जो लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगा है. इस जर्ज़र सड़क मार्ग की मरम्मत और फैक्ट्री के भारी वाहनों पर प्रतिबन्ध लगाने की शिकायत पर प्रशासन द्वारा आज तक कार्रवाई नहीं की गई है. बार-बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से सिवनी-चाम्पा क्षेत्र के दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन को कुम्भकरणीय निंद्रा से जगाने के लिए इस मार्ग पर नगाड़ा बजाने का निर्णय लिया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

उल्लेखनीय है कि इस बदहाल सड़क मार्ग की मरम्मत और फैक्ट्री के भारी वाहन पर प्रतिबन्ध नहीं लगने से नाराज बहेराडीह समेत दर्जनों गांव के ग्रामीणों ने प्रशासन के विरोध में एक नहीं, बल्कि तीन बार चक्काजाम कर चुके हैं, मगर इस बार प्रशासन को जगाने ग्रामीणों ने नगाड़े बजाकर विरोध प्रकट करने का निर्णय लिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

बदहाल सड़क पर चलने कलेक्टर को भेजा जाएगा न्योता
सिवनी-चाम्पा क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से निर्मित सिवनी-सुखरीकला की बदहाल सड़क पर हम ग्रामीण तो प्रतिदिन जैसे-तैसे अवागमन करते हैं, मगर इस सड़क मार्ग पर चलने में कितना सुख, आनंद और सुकून मिलता है. इसके अनुभव के लिए लोगों ने कलेक्टर को न्योता भेजने की बात कही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!