IPL 2024 से पहले Lucknow Super Giants ने किया बड़ा फेरबदल, Krunal Pandya की जगह इन्हें बनाया राहुल का डिप्टी

आईपीएल 2024 का फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं। आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होना है, जिससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने नए उपकप्तान का एलान कर दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुरुवार को वेस्टइंडीज के विकेटकीपर निकोलस पूरन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। निकोलस पूरन को लखनऊ टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

 



IPL 2024 के लए Nicholas Pooran बने KL Rahul के डिप्टी
दरअसल, वेस्टइंडीज के स्टार निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) को कुणाल पांड्या की जगह आईपीएल के इस सीजन के लिए केएल राहुल का डिप्टी बनाया गया। केएल राहुल ने पूरन को उप-कप्तान की जर्सी सौंपी। निकोलस की जर्सी का नंबर 29 है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लखनऊ टीम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि पूरन को उपकप्तान बनाया गया है।

इसे भी पढ़े -  वैभव सूर्यवंशी की वजह से यशस्वी जायसवाल छोड़ेंगे राजस्थान का साथ? 6 बार के IPL विजेता ने बताई पूरी कहानी

निकोलस पूरन का क्रिकेट करियर
वेस्टइंडीज के स्टार निकोलस पूरन लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ साल 2023 से हैं। इससे पहले वह पंजाब किंग्स, सराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की टीम में रह चुके हैं। लखनऊ की टीम ने पूरन पर 16 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपने खेमे में शामिल किया था। वहीं, साल 2024 के लिए उन्हें रिटेन किया गया। अगर बात करें पूरन के क्रिकेट करियर की तो बता दें कि निकोलस ने वनडे में 61 मैच खेलते हुए 1983 रन बनाए हैं। टी20 में 88 मैच खेलते हुए उन्होंने 1848 रन और आईपीएल में 62 मैच खेलते हुए उन्होंने 1270 रन बनाए।

इसे भी पढ़े -  वैभव सूर्यवंशी की वजह से यशस्वी जायसवाल छोड़ेंगे राजस्थान का साथ? 6 बार के IPL विजेता ने बताई पूरी कहानी
error: Content is protected !!