Chhattisgarh: मंत्री के बंगले में चली गोली, गार्ड की मौके पर ही मौत, जानिए पूरा मामला…

रायपुर: राजधानी रायपुर में एक मंत्री के बंगले में देर रात गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। मंत्री बंगले के एक गार्ड ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसपी और पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। जांच जारी है।



 

 

जानकारी के मुताबिक, गंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात आरक्षक रोहित सलामे ई कंपनी, प्रथम वाहिनी ने मंत्री दयाल दास बघेल के स्टेशन रोड के बंगला के गार्ड रूम में अपनी एक्स केलिबर सर्विस राइफ़ल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

इसे भी पढ़े -  AKaltar News : अकलतरा ग्रामीण मंडल बीजेपी द्वारा आयोजित "गांव चलो अभियान' कार्यक्रम में भाजपा नेता आनंद प्रकाश मिरी हुए शामिल, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

 

 

 

 

मृतक आरक्षक 2 बजे ड्यूटी से अपने गार्ड रूम लौटा था। थोड़ी देर बाद उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। बंगले के अन्य सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और कमरे में देखें तो गार्ड का शव पड़ा हुआ था। शव के पास ही उसकी सर्विस रिवाल्वर भी थी।

 

 

 

 

मृतक एक सप्ताह पहले पच्चीस दिवस ईएल अवकाश से वापिस ड्यूटी पर आया था। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस एसपी संतोष सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। कंपनी कमांडर नेहरू राम साहू, डीएसपी लाइन निलेश द्विवेदी, आरआई वैभव मिश्रा तथा गंज थाना प्रभारी आशीष यादव घटना स्थल पर मौजूद थे। आरक्षक की डेड बॉडी पीएम के लिए हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident : घर को तोड़ते खेत में घुसा ट्रेलर, घर के बरामदे में खेल रही 10 साल की बच्ची घायल, बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, घर के अन्य 4 सदस्य बाल-बाल बचे...

error: Content is protected !!