Chhattisgarh : बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में चार नक्सलियों को किया ढेर

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मंगलवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। एक अधिकारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी है।



अधिकारी ने बताया कि नक्सली विरोध अभियान के तहत जंगला पुलिस स्टेशन के जंगलों में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की गश्ती के दौरान इनके बीच मुठभेड़ हो गया और चारों नक्सली मारे गए।

गश्ती के दौरान हुई गोलीबारी
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि जब डीआरजी की गश्ती टीमों में से एक छोटे तुंगाली जंगल के पास थी, तब गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि अब तक मुठभेड़ स्थल से चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं और तलाशी अभी भी जारी है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara : शुरू हो रही है Online Abacus Classes, गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए सुनहरा मौका, ज्वाइन करें फ्री डेमो ऑनलाइन क्लास, बच्चे सीखेंगे सुपरफास्ट कैलकुलेशन... डिटेल में जानिए...

कांकेर में तीन नक्सली ढेर
कांकेर जिले में भी बीते रविवार को तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। हालांकि, तीनों के परिवार और गांव के लोगों का कहना है कि वह नक्सली नहीं थे और जंगल में काम से गए थे। वहीं, पुलिस ने इस बात को बेतुका बताते हुए कहा है कि गांव और परिवार के लोग अन्य नक्सलियों के दबाव में आकर इस तरह का दावा करते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : ग्रामीण मंडल अकलतरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 आयोजित, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी हुई शामिल

error: Content is protected !!