खुशी एक ऐसी चीज है जो मेरे पास…’ Kareena Kapoor Khan ने अपने मेंटल हेल्थ पर खुलकर की बात

नई दिल्ली: Kareena Kapoor Khan On Mental Health: आजकल की लाइफस्टाइल और कंपटीशन के चलते 10 में से 8 लोगों में स्ट्रेस देखने मिलता है। ये न सिर्फ यंगस्टर में हो रहा है बल्कि इसका शिकार हर उम्र के लोग हो रहे हैं। इनमें से कई लोग अपने आस-पास के लोगों से इसके बारे में खुलकर बात करते हैं तो वहीं कुछ ऐसे होते हैं जो किसी से कह नहीं पाता।ये परेशानी न सिर्फ आम लोगों में होती है बल्कि फिल्मी सितारों के बीच भी देखने को मिलती है। अब हाल ही में करीना कपूर खान ने इस पर खुलकर बात की है। बेबो ने बताया है कि वह कैसे अपने घर और काम को मैनेज करती हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

 

 

 

 

 

मेंटल हेल्थ पर बोलीं करीना कपूर

एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीना कपूर खान ने (Kareena Kapoor Khan) ने कहा है कि, “मुझे लगता है कि मेरे पास जो है, मैं इन सभी चीजों में से जो सबसे महत्वपूर्ण मानती हूं, वह यह है कि मैं खुश हूं। खुशी एक ऐसी चीज है मेरे पास यह इसलिए है, क्योंकि मेरी खुशी मेरी मानसिक स्थिरता है। अगर मानसिक ताकत और मानसिक खुशी नहीं है तो पैसा, करियर पति, बच्चे, सब कुछ छोटा पड़ जाता है। इसलिए मेरे लिए यह सबसे महत्वपूर्ण चीज है जिसे एक महिला को संरक्षित करना चाहिए।

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

 

 

 

करीना के आने वाले प्रोजेक्ट्स

साल 2023 में करीना कपूर खान को फिल्म जाने जान में देखा गया था। वहीं अब बेबो जल्द फिल्म क्रू में नजर आने वाली हैं, जिसकी चर्चा फैंस के बीच तेजी से हो रही है। शनिवार को इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था।ये एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें करीना, तब्बू और कृति नजर आएंगी। इसके अलावा कपिल शर्मा और दिलजीत दोसांझ भी नजर आएंगे। ये फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!