IND vs ENG: Rohit Sharma ने अपने टेस्‍ट करियर का जड़ा 17वां अर्धशतक, एक बड़ा कारनामा भी कर डाला

भारतीय टीम के कप्‍तान रोहित शर्मा ने सोमवार को रांची टेस्‍ट के चौथे दिन अपना 17वां टेस्‍ट अर्धशतक जड़ा और फर्स्‍ट क्‍लास करियर में 9000 रन का आंकड़ा पार किया।

 



रोहित शर्मा ने भारतीय टीम को चौथे दिन शानदार शुरुआत दिलाई, जिसे टेस्‍ट जीतने के लिए 192 रन की आवश्‍यकता है। भारतीय कप्‍तान ने 81 गेंदों में पांच चौके और एक छक्‍के की मदद से 55 रन बनाए। उन्‍होंने दिन के पहले सेशन में अर्धशतक जमाकर इंग्‍लैंड पर दबाव बनाया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

यह उपलब्धि भी खास
इससे पहले रोहित शर्मा ने टेस्‍ट करियर में अपने 4000 रन पूरे किए। वो यह आंकड़ा पार करने वाले 17वें भारतीय खिलाड़ी बने। भारतीय कप्‍तान के लिए दूसरी पारी का अर्धशतक महत्‍वपूर्ण रहा क्‍योंकि इस दौरान उन्‍होंने इंग्‍लैंड के खिलाफ 1000 टेस्‍ट रन का आंकड़ा भी पार किया।

भारत की मुश्किलें बढ़ी
192 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय अीम ने पहला विकेट 84 रन पर गंवाया, जब रूट ने यशस्‍वी जायसवाल (37) को एंडरसन के हाथों कैच आउट कराया। मगर यहां से भारतीय पारी लड़खड़ाई और 120 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। रजत पाटीदार और सरफराज खान तो खाता भी नहीं खोल सके। इंग्‍लैंड की तरफ से शोएब बशीर ने तीन विकेट लेकर भारत की सिरदर्दी बढ़ाई।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!