iPhone 16 Pro में मिल सकता है Radical कैमरा डिजाइन, लॉन्च से पहले सामने आई तस्वीरें

नई दिल्ली. एपल की iPhone 16 सीरीज को लेकर लंबे समय से अपडेट्स आ रहे हैं। इस फ्लैगशिप सीरीज को साल के अंत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लेकिन लॉन्च पहले सामने आ रहे स्पेक्स ने यूजर्स को खास एक्साइटेड कर रखा है। अब iPhone 16 Pro के कैमरा डिजाइन को लेकर खबर आई है। कहा गया है कि इसमें कैमरा नए डिजाइन के साथ आएगा। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।



बदल जाएगा iPhone 16 Pro का कैमरा
एक रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 16 प्रो में नया कैमरा डिजाइन देखने को मिलेगा। फोन के कैमरा मॉड्यूल को लेकर X पर कुछ फोटो भी सामने आए हैं। एक टिपस्टर Majin Bu ने इसकी तस्वीरें एक्स अकाउंट पर साझा की हैं।

इसे भी पढ़े -  Rudraksha Rules: रुद्राक्ष धारण करने से पहले सावधान! जानें असली और नकली में फर्क

https://x.com/MajinBuOfficial/status/1758869083901063674?s=20

जिनमें फोन का कैमरा मॉड्यूल radical दिखाई देता है। हालांकि ध्यान देने वाली बात है कि एपल के द्वारा आगामी सीरीज को लेकर कुछ भी अपडेट नहीं दिया गया है।

iPhone 16 Pro स्पेक्स (संभावित

कैमरा मॉड्यूल के डिजाइन के अलावा भी अपकमिंग सीरीज के कई स्पेक्स की डिटेल सामने आ चुकी है।

इसे भी पढ़े -  Expressway और नेशनल हाइवे पर वाहन चलाने वालों के लिए जारी हुए नए नियम, कब से मिलेगी बड़ी राहत

उम्मीद है कि इस सीरीज में पावर देने के लिए बड़ी बैटरी प्रदान की जाएगी।

सीरीज के प्रो मॉडल में परफॉर्मेंस सुनिश्चित करने के लिए Apple A18 बायोनिक चिपसेट दिया जाएगा।

वहीं, एक रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 16 प्रो और प्रो मैक्स मॉडल लार्ज डिस्प्ले के साथ आएंगे। जो क्रमश: 6.27 और 6. 86 इंच होगी। दोनों ही डिस्प्ले 120 हर्टज रिफ्रेश रेट के साथ काम करेंगी।

इसे भी पढ़े -  सिर्फ एक साल स्‍कूल गए और लिख डाला अमेरिका का इतिहास, पढ़िए अब्राहम लिंकन की अनसुनी प्रेरक कहानी

error: Content is protected !!