Rape Arrest : नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जैजैपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती. जैजैपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज किया है.



जैजैपुर पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी संजू राज कुर्रे के द्वारा नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया एवं नाबालिग लड़की के परिवार वालों को बताने पर आरोपी के द्वारा नाबालिग लड़की को मारपीट करने की धमकी दी थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : कलेक्टर ने पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का किया निरीक्षण, जताई नाराजगी, साफ-सफाई, लैब, जिम, खेलकूद सामग्री, लाइब्रेरी का अवलोकन कर दिए आवश्यक सुधार के निर्देश

पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी संजू राज कुर्रे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!