Janjgir Action : स्कूल परिसर में छात्रों द्वारा कार से स्टंट करने का मामला, 4 कार के मालिकों पर बड़ी कार्रवाई, स्टंट करते वायरल हुआ था वीडियो, SP के संज्ञान में आने के बाद हुई कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के हाईस्कूल मैदान के पास स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय के परिसर में छात्रों द्वारा कार से स्टंट करने के मामले में ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है और 4 कार को जब्त किया है. पुलिस ने चारों कार के मालिकों पर मोटर व्हिकल एक्ट के तहत 9-9 हजार रुपये यानी 36 हजार रुपये जुर्माना किया है और छात्रों के अभिभावकों को समझाइश भी दी है. साथ ही, माफीनामा भी भरवाया गया है. KhabarCGNews ने मामले से SP विवेक शुक्ला को कार से स्टंट करते वायरल वीडियो से अवगत कराया था, जिसके बाद बड़ी कार्रवाई हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

दरअसल, जांजगीर के हाईस्कूल स्कूल मैदान के पास स्थित स्वामी आत्मानंद विद्यालय में बारहवीं के छात्रों की फेयरवेल पार्टी थी. इस दौरान छात्रों ने पहले सड़क पर कार और बाइक पर स्टंट किया, फिर स्कूल परिसर में स्टंट किया. फिर वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया, जो वायरल हो गया था. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने 4 कार मालिकों पर 9-9 हजार रूपये का जुर्माना किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : बाइक में बैठकर सिगरेट पीने की बात को लेकर चाकू एवं चेन से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 16 माह से फरार था आरोपी, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!