Janjgir Big News : पत्थर से व्यक्ति ने मवेशी को मारा, मवेशी की हुई मौत, कॉलेज छात्र ने व्यक्ति के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है, शारदा चौक में व्यक्ति ने मवेसी के सिर पर पत्थर और पैर से वार किया है. घटना में मवेसी की मौत हो गई है. सिटी कोतवाली पुलिस ने आईपीसी की धारा 429 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
-पुलिस के मुताबिक, कॉलेज छात्र विवेक साहू ने रिपोर्ट लिखाई कि वह इलाज कराने चाम्पा आया था और वापस बिलासपुर लौट रहा था. इसी दौरान रात साढ़े 10 बजे जांजगीर के शारदा चौक में एक व्यक्ति को गाय से मारपीट कर देखा. वह व्यक्ति गाय के सिर को पत्थर और लात से मार रहा था.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के छात्र एवं शिक्षक का आईआईटी खड़गपुर SPIC MACAY कार्यक्रम में चयन

जब रिपोर्टकर्ता विवेक साहू ने उससे वजह पूछी तो आरोपी व्यक्ति ने कहा, तुम्हारा मवेशी है तो ले जाओ, फिर आरोपी व्यक्ति, दुकान के अंदर चला गया. इसके बाद छात्र ने मवेशी को पानी पिलाया और पशु औषधालय ले गया, जहां मवेशी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, मामले में पुलिस आरोपी व्यक्ति के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में लिया है. हालांकि, मवेशी की मौत की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : मुरुम का अवैध उत्खनन-परिवहन करते 1 चेन माउंटेन और 3 हाइवा जब्त, पामगढ़ SDM के नेतृत्व में राजस्व टीम ने की कार्रवाई...
error: Content is protected !!