Janjgir News : जांजगीर डाक उप संभाग के ग्रामीण डाक जीवन बीमा एवं अन्य जन कल्याणकारी खाता की समीक्षा हेतु बैठक रखी गई

जांजगीर-चाम्पा. जिला पंचायत सभागृह जांजगीर में जांजगीर डाक उप संभाग के ग्रामीण डाक जीवन बीमा एवं अन्य जन कल्याणकारी खाता की समीक्षा हेतु बैठक रखी गई. यहां मुख्य अतिथि के रूप छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल श्रीमती वीणा आर. श्रीनिवास उपस्थित रही. साथ में अधीक्षक डाकघर बिलासपुर विनय कुमार प्रसाद एवं उप सम्भागीय निरीक्षक डाक बिलासपुर पूर्व पारुल श्रीवास्तव उपस्थित रहें। उक्त बैठक की अगुवाई जांजगीर उपसंभाग के उप सम्भागीय निरीक्षक डाक रवि साहू द्वारा किया गया।

 



इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जांजगीर उप सम्भाग के अंतर्गत समस्त महिलाओं का मातृ वंदना योजना के लिए खाता खोलना हेतु समस्त ग्रामीण डाक सेवकों प्रशिक्षण एवम सभी गांव में कैंप लगाने कहा गया, ताकि हमारी माताए एवम बहने मातृ वंदना योजना से वंचित न हो और साथ ही में सभी बालिकाओं का सुकन्या समृद्धि खाता खोलने हेतु प्रचार करने को कहा गया, ताकि सभी सुकन्या खाता का लाभ उठा सके.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!