KSK Power Plant : बारिश के बाद भी डटे हैं आंदोलनकारी, प्लांट के गेट को बंद किया, पुलिस बल तैनात, मांगों पर कोई चर्चा नहीं, गरमाता जा रहा है माहौल, भूविस्थापित किसानों ने कहा… आंदोलन का आज दूसरा दिन…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के तरौद स्थित केएसके महानदी पॉवर प्लांट के भूविस्थापित किसान आज दूसरे दिन भी 23 सूत्रीय मांगों को लेकर डटे हुए हैं और प्लांट के 3 गेट को बंद कर दिया है, जिसके बाद मजदूर काम करने भीतर नहीं जा सके हैं. खास बात है कि कल शाम से रात तक बारिश होती रही, फिर भी आंदोलनकारी प्लांट के गेट पर डटे रहे.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : थाना का प्रिंटर ठीक करवाने आए आरक्षक से होटल संचालक सहित 5 लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने नाबालिग बालक को किया निरुद्ध और अन्य 3 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी होटल संचालक फरार...

फिलहाल, मांगों पर कोई चर्चा नहीं हो सकी है और नारेबाजी कर भूविस्थापित किसानों के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है. आंदोलन को देखते हुए प्लांट के गेट पर पुलिस बल तैनात है. आन्दोलनकारी भूविस्थापित किसानों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : NH 49 पर कार और बाइक में टक्कर, बाइक में सवार थे 10वीं छात्र, 1 छात्र की हालत गम्भीर, बिलासपुर रेफर, 2 को मामूली चोट...
error: Content is protected !!