Sakti Accident Death : तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, इंजन के नीचे आए दो नाबालिग लड़के और ड्राइवर, एक नाबालिग लड़के की हुई मौत, दूसरा नाबालिग लड़का कोरबा रेफर, ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज

सक्ती. सक्ती के चारपारा गांव के केरीबंधा गेट के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रैक्टर के इंजन के नीचे आने से एक नाबालिग लड़के अभिषेक पटेल की मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे नाबालिग लड़के सूरज पटेल को सक्ती से कोरबा रेफर किया गया. मामले में सक्ती पुलिस ने ट्रैक्टर क्रमांक CG 11 BK 6064 के चालक शुभम पटेल के खिलाफ IPC की धारा 279, 304, 337 के तहत FIR दर्ज किया है. ट्रैक्टर चालक शुभम पटेल, चारपारा गांव का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नारायण प्रसाद पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका बुआ का 15 वर्षीय बेटा अभिषेक पटेल, अपने दोस्त सूरज पटेल के साथ टहलने बाहर सड़क की ओर गया था, तभी केरीबंधा की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटने से दोनों नाबालिग और ट्रैक्टर ड्राइवर चालक शुभम पटेल इंजन के नीचे आ गया.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

इससे दोनों नाबालिग लड़के को गंभीर चोट आई थी, जिन्हें इलाज के लिए सक्ती के अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल अभिषेक पटेल को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल दूसरे नाबालिग लड़के सूरज पटेल को बेहतर इलाज के लिए सक्ती से कोरबा रेफर किया गया. ट्रैक्टर ड्राइवर चालक शुभम पटेल को भी चोट आई है.

फिलहाल, मामले में सक्ती पुलिस ने ट्रैक्टर चालक शुभम पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!