Sakti Arrest : महुआ शराब बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, दोनों आरोपियों के कब्जे से 16 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने सकरेलीभांठा और सरवानी गांव से महुआ शराब बेचने वाले आरोपी देवचरण साहू, मोटूराम गोंड़ को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत कार्रवाई की है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली सकरेलीभांठा गांव में एक व्यक्ति महुआ शराब बेचने के लिए छुपाकर रखा हुआ है. इसके बाद बाराद्वार पुलिस ने घेराबन्दी कार्रवाई करके आरोपी देवचरण साहू के कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

इसी प्रकार पुलिस को सूचना मिली कि सरवानी गांव में भी बजरंग बली मंदिर के पास महुआ शराब की बिक्री की जा रही है. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी मोटूराम गोंड़ के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब के साथ उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

Related posts:

error: Content is protected !!