Sakti Arrest : महुआ शराब बेचने वाला आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब जब्त, नगरदा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. नगरदा पुलिस ने महुआ शराब बेचने वाले आरोपी दिलीप कुमार सिदार को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी दिलीप कुमार सिदार के खिलाफ आबकारी एक्ट 34(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पतेरापालीकला गांव का दिलीप कुमार सिदार महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. मौके पर पहुंचकर नगरदा पुलिस ने आरोपी दिलीप कुमार सिदार के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

error: Content is protected !!