Sakti Arrest : महुआ शराब बेचने वाले आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने दर्राभाठा गांव से किया गिरफ्तार, 7 लीटर महुआ शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने दर्राभाठा गांव के चारपारा मोहल्ले से महुआ शराब बेचने वाले आरोपी चुनित राम कुर्रे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी चुनित राम कुर्रे के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत FIR दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि दर्राभाठा गांव में एक व्यक्ति चारपारा मोहल्ले के पास खेत में महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. इस सूचना पर मौके पर दबिश देकर बाराद्वार पुलिस ने आरोपी चुनित राम कुर्रे के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब जब्त किया है और उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Arrest : महिला नगर सेना का रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की धमकी देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला...

Related posts:

error: Content is protected !!