Sakti News : सक्ती जिले में गिट्टी एवं रेत का अवैध परिवहन करने 1 हाइवा और 11 ट्रैक्टर को किया गया जब्त, कार्रवाई से हड़कम्प

सक्ती. जिले में गिट्टी एवं रेत का अवैध परिवहन करने वाले 12 वाहनों को जब्त किया गया है और सभी वाहनों पर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. खनिज विभाग की टीम ने चंद्रपुर, डभरा, हसौद और सक्ती क्षेत्र में अवैध परिवहन करने वाले 1 हाइवा और 11 ट्रैक्टर पर कार्रवाई की है. इस कार्रवाई से अवैध परिवहन करने वालों में हड़कंप है. खनिज विभाग के अधिकारी ने बताया कि खनिज का अवैध रूप से परिवहन करने वालों पर अकुंश लगाने के लिए कलेक्टर के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : रेत के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई, 13 हाईवा व 3 ट्रैक्टर जब्त

error: Content is protected !!