Akaltara News : 35 नग देशी शराब साथ के साथ आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने देशी प्लेन शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी मनोज कुमार सोनझरी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली कि पड़रिया गांव में देशी प्लेन शराब की बिक्री की जा रही है. इसके बाद अकलतरा पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी मनोज कुमार सोनझरी के कब्जे से 35 नग देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

Related posts:

error: Content is protected !!