Sakti Thief Arrest : निर्माणाधीन मकान से एसी और वायर की चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, अन्य 2 आरोपी फरार, जांच में जुटी सक्ती पुलिस

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के निर्माणधीन मकान से सामान की चोरी करने वाले आरोपी संदीप बंजारे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है. आरोपी संदीप बंजारे के कब्जे से बचे हुए वायर को बरामद किया गया है. घटना में शामिल 2 अन्य आरोपी झितरा और चिकनु फरार हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : संस्कृति इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मसीयूटिकल साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी मेऊ पामगढ़ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विविध कार्यक्रम

पुलिस के मुताबिक, सक्ती के मुकेश अग्रवाल ने निर्माणधीन मकान से एसी, वायर और सबमर्सिबल पंप की चोरी अज्ञात चोरों ने करने की रिपोर्ट लिखाई थी. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

जांच के दौरान पुलिस ने कुंडनबाड़ी पोरथा निवासी संदीप बंजारे के कब्जे से वायर को जब्त कर उसे गिरफ्तार किया है और फरार अन्य 2 आरोपी की तलाश कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला समेत 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!