Tania Singh Suicide: मॉडल तान‍िया सिंह ने किया सुसाइड, आखिरी कॉल की वजह से फंस गया यह IPL स्टार

आईपीएल (IPL 2024) फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ख‍िलाड़ी अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) एक सुसाइड केस में फंस गए हैं। सूरत की एक फेमस मॉडल तान‍िया सिंह (Model Tania Singh) सुसाइड केस में पुलिस ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि तानिया ने आखिरी कॉल अभिषेक शर्मा को किया था।



दरअसल, 20 फरवरी, मंगलवार को मॉडल तान‍िया ने देर रात अपने घर पर सुसाइड कर लिया था। तानिया लगभग दो साल से फैशन डिजाइनिंग और मॉडलिंग की पढ़ाई कर रही थी। मॉडल तान‍िया के सुसाइड करने के बाद ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान तानिया का फोन चेक किया गया। इस दौरान कॉल लाग में आखिरी कॉल अभिषेक शर्मा को की गई थी।

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

जांच के दायरे में फंसे अभिषेक शर्मा
रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस का कहना है कि तान‍िया की कॉल डिटेल में कई राज छिपे हैं। इसके अलावा यह बात भी सामने आ रही है कि आखिरी कॉल भी उन्होंने अभिषेक शर्मा को ही की थी। इस आधार पर पुलिस ने अभिषेक शर्मा को पूछताछ के लिए समन भेजा है। वहीं, पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है कि प्रेम प्रसंग के चलते तो तानिया ने सुसाइड नहीं किया है।

इसे भी पढ़े -  RCB Vs SRH: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही हो जाएगा IPL 2026 का आगाज, लीग के इतिहास में 5वीं बार होगा ऐसा

ऐसा है अभिषेक शर्मा का IPL करियर
बता दें कि अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल खेलते हैं। वह एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। उन्होंने आईपीएल में 47 मैचों में 137.38 की स्ट्राइक रेट से 893 रन बनाए हैं। उनका हाई स्कोर 75 रन है। आईपीएल में अब तक उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं और 9 विकेट हासिल किए हैं।

error: Content is protected !!