Chhattisgarh: प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश शुरू

रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। साथ ही सर्द हवाओं के चलते ठंड बढ़ गई है। वहीं कुछ इलाक़ों में बुंदा बंदी की भी खबरें हैं। पत्थलगांव में देर रात से रुक रुककर बारिश हो रही है। जिसकी वजह से यहां के तापमान में गिरावट आई है।



इसे भी पढ़े -  भूमिहीन कृषि मजदूरों को राशि वितरण योजना, उनके आत्मबल को बढ़ाने वाला है : इंजी. रवि पाण्डेय

 

 

 

 

आपको बता दें कि बीते रविवार को प्रदेश में दोपहर तक गर्मी थी। लेकिन शाम होते ही अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। राजधानी रायपुर में ठंडी हवाएँ चलने लगी, वहीं कुछ इलाक़ों में बुंदा बंदी की भी खबरें हैं। भाटापारा में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। बेमौसम बारिश और ओले से फसल भी ख़राब हुए हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मोबाइल की लूट कर मारपीट के मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 1 आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी

error: Content is protected !!